सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Natural farming will be done on one lakh acres of land in Haryana: Dharambir Singh

हरियाणा में एक लाख एकड़ भूमि पर होगी प्राकृतिक खेती: धर्मबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Natural farming will be done on one lakh acres of land in Haryana: Dharambir Singh
पंचायत घर में हरी झंडी दिखा कर ट्रैक्टर को रवाना करते सांसद धर्मबीर सिंह।
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कृत्रिम खादों के बिना प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बनने जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में एक लाख एकड़ भूमि पर डीएपी और यूरिया के बिना प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। यह बात उन्होंने भिवानी के पंचायत भवन में ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ग्राम पंचायतों के ट्रैक्टर वितरण समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
Trending Videos

इस अवसर पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने 24 ग्राम पंचायतों को 72 लाख रुपये की लागत के ट्रैक्टर भेंट किए। ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि ग्रामीण परिवेश को बेहतर बनाने के लिए गांवों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा किया जाएगा और वहां सफलतापूर्वक संचालित स्वयं सहायता समूहों की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी इनका गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि गांवों में स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इन ट्रैक्टरों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मार्च के अंतिम सप्ताह तक भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों की ग्राम पंचायतों को कुल 200 ट्रैक्टर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में कचरे को एकत्र कर उससे खाद बनाने के कार्यों पर भी ग्राम पंचायतों को ध्यान देना होगा।
चौधरी धर्मबीर सिंह ने बताया कि हालिया बजट में केंद्र सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया है। इसके साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था के लिए 72 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुल बजट का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों के विकास के लिए देती है। जिन गांवों में भूजल स्तर गिरने और जल संकट की समस्या है, उनके पुनर्वास के लिए भी कार्य किया जाएगा।
यूरोपीय देशों के साथ हुई ट्रेड डील के सवाल पर सांसद ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। इस ट्रेड डील के बाद भारत के सेंसेक्स में बढ़ोतरी देखी गई है, हालांकि अभी इस समझौते को लेकर लिखित प्रावधान सामने नहीं आए हैं। लिखित बिंदुओं के आने के बाद ही इसके वास्तविक लाभ का आकलन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जो टैक्स पहले 50 प्रतिशत और 25 प्रतिशत तक था, वह अब घटकर 18 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि भारत आज एक उभरती वैश्विक ताकत है और दुनिया के देश इस तथ्य को स्वीकार करने लगे हैं।
कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद की कार्यवाही में दखल के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कही जाने वाली संसद में चुनिंदा लोगों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि संसद की तुलना में ग्राम पंचायतों में अधिक भाईचारा देखने को मिलता है। कार्यक्रम के दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों को रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, अमर सिंह हालुवासिया, शीशराम चेयरमैन और दिलबाग नीमड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed