{"_id":"69876ec6c17498b2250286bb","slug":"the-schedule-for-the-annual-examinations-of-classes-9th-and-11th-has-been-released-the-exams-will-begin-on-february-16-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146529-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
शहर का पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल।
विज्ञापन
भिवानी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा नौवीं की परीक्षा 17 फरवरी से छह मार्च तक ली जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। शेड्यूल जारी होने के साथ ही परीक्षा से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
परीक्षा संचालन के तहत शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्रों की सीलबंद पेटियां प्राप्त करने के लिए फरवरी माह में भिवानी मुख्यालय पहुंचना होगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को 12 और 13 फरवरी को भिवानी बुलाया गया है। जिलों के अधिकारियों को 13 फरवरी को भिवानी पहुंचकर प्रश्नपत्रों की सीलबंद पेटियां प्राप्त करनी होंगी। इस दौरान उच्च अधिकारी परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
जिला मुख्यालय पर प्रश्नपत्रों की पेटियां केवल चयनित और सुरक्षित स्थान पर ही रखी जाएंगी जहां पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। संबंधित कक्ष या हॉल को केवल प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने और परीक्षा के दिन निकालने के लिए ही खोला जाएगा, जिसकी प्रत्येक प्रविष्टि रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। यदि कोई जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नहीं पहुंच पाता है तो उसे अपने प्रतिनिधि की नियुक्ति से पूर्व उसका पूरा विवरण बोर्ड कार्यालय को भेजना होगा। प्रतिनिधि का नाम, पद, पता और मोबाइल नंबर सहित जानकारी सहायक सचिव की ई-मेल पर 9 फरवरी से पहले भेजना अनिवार्य रहेगा।
परीक्षा के दिन प्रश्नपत्रों का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर सीलबंद पैकेट विद्यालय प्रबंधकों को सौंपे जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य और मुख्य अध्यापकों को दी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने बताया कि नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में ही आयोजित होंगी हालांकि प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विद्यालयों में परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का दोहराव भी कराया जा रहा है।
Trending Videos