{"_id":"69876fb5a8de76d80005c926","slug":"the-court-premises-will-have-impenetrable-security-the-security-cordon-will-be-increased-on-the-instructions-of-the-high-court-judge-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146497-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोर्ट परिसर की होगी अभेद्य सुरक्षा, हाईकोर्ट जज के निर्देश पर बढ़ेगा सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोर्ट परिसर की होगी अभेद्य सुरक्षा, हाईकोर्ट जज के निर्देश पर बढ़ेगा सुरक्षा घेरा
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक के दौरान लघु सचिवालय व जिला न्याय
विज्ञापन
भिवानी। कोर्ट परिसर में फायरिंग और बम से उड़ाने की धमकी की घटनाओं के बाद अब न्यायिक परिसर और लघु सचिवालय की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जाएगा। यह फैसला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर लिया गया है। इसी कड़ी में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं भिवानी के इंस्पेक्टिंग जज संदीप मुदगिल ने शनिवार को भिवानी न्यायिक परिसर का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया।
इंस्पेक्टिंग जज संदीप मुदगिल ने न्यायिक अधिकारियों, जिलाधिकारियों और बार के अधिवक्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि न्यायिक परिसर और लघु सचिवालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त की जाए ताकि भविष्य में गोलीबारी जैसी कोई घटना न हो। न्यायिक परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भिवानी को छोटी काशी और खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है ऐसे शहर में अपराध की वारदात नहीं होनी चाहिए।
जस्टिस संदीप मुदगिल ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध का पैटर्न और तरीका दोनों बदल चुके हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था भी नवीनतम तकनीक से लैस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग न्यायालय में न्याय के लिए और लघु सचिवालय में अपने जरूरी सरकारी कार्यों के लिए आते हैं ऐसे में यहां आने वाले लोगों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए। न्यायिक परिसर और लघु सचिवालय के कम से कम 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद होनी चाहिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने ड्राइंग के माध्यम से न्यायिक परिसर और लघु सचिवालय परिसर के भवनों तथा मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी और सुरक्षा को और कड़ा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सेशन जज डीआर चालिया, उपायुक्त साहिल गुप्ता, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार, भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, तोशाम के एसडीएम प्रदीप अहलावत आदि मौजूद रहे।
22 जनवरी को बम से उड़ाने की धमकी, 3 फरवरी को हुई थी कोर्ट परिसर में फायरिंग
भिवानी कोर्ट परिसर में तीन फरवरी को हिस्ट्रीशीटर की पेशी पर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर आठ बदमाशों को काबू कर लिया। इस दौरान दो स्थानों पर मुठभेड़ भी हुई थी। इससे पहले गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 22 जनवरी को भिवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिससे प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया था। इसके बाद एहतियात के तौर पर खुफिया निगरानी और पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई थी।
जस्टिस के दौरे को लेकर सभी रास्ते सील, मेटल डिटेक्टर से जांच
हाईकोर्ट जज के निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिला न्यायालय और लघु सचिवालय परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। दोनों परिसरों के सभी रास्तों को सील कर दिया गया और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। जिला न्यायालय के गेट नंबर दो पर विशेष सुरक्षा कर्मी तैनात रहे और वहां भी मेटल डिटेक्टर लगाया गया। इसी तरह लघु सचिवालय की ओर आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की मुस्तैदी नजर आई।
फूलप्रूफ होगा जिला न्यायालय व लघु सचिवालय का सुरक्षा सिस्टम : एसपी
भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज संदीप मुदगिल ने भिवानी कोर्ट परिसर की सुरक्षा को हर दृष्टि से मजबूत करने को लेकर विस्तृत मंथन किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर सहित पूरे लघु सचिवालय की सुरक्षा जल्द ही और कड़ी की जाएगी। इसके तहत लघु सचिवालय की दीवारों को ऊंचा किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होगी कि कोई भी बदमाश यहां किसी वारदात को अंजाम देने की सोच भी न सके।
Trending Videos