सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Development works will be expedited as per the expectations of the public: Dharambir Singh

जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को दी जाएगी गति : धर्मबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Development works will be expedited as per the expectations of the public: Dharambir Singh
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
विज्ञापन
भिवानी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और संगठन व कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं को समझकर विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा सकती है। वे सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos

बैठक में मुख्य रूप से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक और विधायक घनश्याम सर्राफ मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्यों तथा प्रशासनिक सुधारों को लेकर विस्तृत सुझाव लिए। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं की सही जानकारी मिलती है जिससे विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने संगठन की मजबूती और अंत्योदय की भावना पर बल देते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के अनुभवों और सुझावों को प्राथमिकता देती है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने सरकार और संगठन के बीच मजबूत तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि इसी समन्वय के चलते विकास कार्यों को गति मिल रही है और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed