{"_id":"6a0b6e0c6d0b3f2a9701fd41","slug":"two-people-have-been-named-for-killing-a-young-man-and-throwing-his-body-behind-a-shop-due-to-a-feud-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151277-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रंजिश में युवक की हत्या कर शव दुकान के पीछे फेंकने का आरोप, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रंजिश में युवक की हत्या कर शव दुकान के पीछे फेंकने का आरोप, दो नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तोशाम। खानक में एक दुकान के पिछले हिस्से में युवक का शव मिलने के मामले में तोशाम पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। 28 वर्षीय विजय गांव बड़वा का निवासी था। मृतक के पिता रामधारी की शिकायत पर पुलिस ने विनित, दिलबाग सहित अन्य के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय का शव दो दिन पहले खानक में एक दुकान के पीछे मिला था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। शिकायत में गांव बड़वा निवासी रामधारी ने बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। उसका इकलौता बेटा विजय करीब 10 माह पहले हाइड्रा मशीन पर चालक के रूप में काम करने के लिए खानक आया था।
रामधारी ने बताया कि उसे पिंजोखरा निवासी प्यारेलाल का फोन आया जिसमें विजय की छत से गिरकर मौत होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि विजय का शव दुकान के पिछले हिस्से में पड़ा मिला जबकि उन्हें छत से गिरने से मौत होने की बात कही गई थी। परिजनों ने विनित और दिलबाग पर पुरानी रंजिश के चलते विजय की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तोशाम थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले में एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक के पिता रामधारी की शिकायत पर विनित, दिलबाग सहित अन्य के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Trending Videos