सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to the increase in temperature, people are suffering from vomiting, diarrhea and dehydration.

Bhiwani News: तापमान बढ़ने से लोगों को आ रही उल्टी, दस्त व शरीर में पानी की कमी

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Due to the increase in temperature, people are suffering from vomiting, diarrhea and dehydration.
भिवानी के मेडिकल काॅलेज में लगी लोगों की भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बढ़ते तापमान के बीच लोगों के शरीर में पानी की कमी के कारण उल्टी-दस्त, पेट संक्रमण और मुंह के छालों के मामले बढ़े हैं। इसको लेकर चिकित्सकों ने आमजन के लिए सावधानी संबंधी हिदायत जारी की है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos

शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में भी प्रतिदिन इस तरह के मरीज देखे जा रहे हैं। सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी रोजाना 380 से 400 मरीज आ रहे हैं। इसमें से 70 से 80 मरीज उल्टी, दस्त व शरीर में पानी की कमी से बीपी लो की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि मौसम परिवर्तन और बढ़ते तापमान का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके साथ में कुछ मरीजों को मुंह में छाले की समस्या भी आ रही है। उन्होंने बताया कि दूषित खानपान और जंक फूड के अधिक सेवन से भी परेशानी आ रही है।
गर्मी के मौसम में जंक फूड को पचाने में समय लगता है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी और संक्रमित पानी के सेवन से लोग वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण की चपेट में भी आ जाते हैं।
प्राकृतिक जूस और दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे
डॉ. गुप्ता ने आमजन को सलाह दी कि पीने के पानी को अच्छी तरह उबालकर ठंडा करके ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि उल्टी या दस्त होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और ओआरएस का घोल लेते रहें। साथ ही शरीर में पानी की कमी से बचाव के लिए प्राकृतिक जूस का सेवन करें ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या न हो। प्राकृतिक जूस, नींबू पानी, नारियल पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed