Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Diseases on the Rise Due to Dietary Habits; Several Animal Species Have Gone Extinct: Acharya Devvrat
{"_id":"69e72d71b6d86eb66d001353","slug":"video-diseases-on-the-rise-due-to-dietary-habits-several-animal-species-have-gone-extinct-acharya-devvrat-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"खान-पान की वजह से बढ़ रही बीमारियां, जीव जंतुओं की कई प्रजाति हो चुकी विलुप्त: आचार्य देवव्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान-पान की वजह से बढ़ रही बीमारियां, जीव जंतुओं की कई प्रजाति हो चुकी विलुप्त: आचार्य देवव्रत
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में मंगलवार को प्राकृतिक खेती को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी शामिल रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि 40 साल पहले कोई नहीं जानता था कि हृदयघात क्या होता है। हमारे खान-पान की वजह से बीमारियां बढ़ी हैं। कई जीव जंतुओं की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। हमें इसका कारण ढूंढ उसका निवारण करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी भयंकर बीमारियों से बच सके। उन्होंने कहा कि आज जो हम अन्न उगा रहे हैं, उसमें प्रयोग होने वाले रसायन युक्त खाद ना केवल मानव बल्कि पशुओं के लिए भी घातक हो रहे हैं।
आज पशुओं में भी कैंसर जैसी बीमारी बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मंच के माध्यम से हजारों शिक्षकों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को डिजिटल प्लेटफार्म पर भी संचालित किया गया। जिसके जरिए देशभर में लोग उनसे जुड़े और प्राकृति खेती के जीवन में महत्व को समझा।
इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान व बाढ़ड़ा के विधायक उमेद पातुवास मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को प्राकृतिक खाद से तैयार किए गए पौधे भी वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।