{"_id":"69a5d74dc5253aed2c0db34c","slug":"factory-fire-caused-by-short-circuit-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-147565-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शॉर्ट-सर्किट से फैक्टरी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शॉर्ट-सर्किट से फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन
मुंढाल स्थित श्रीश्याम पशु चारा भंडार फैक्ट्री में लगी आग।
विज्ञापन
मुंढाल (भिवानी)। मुंढाल स्थित श्रीश्याम पशु चारा भंडार फैक्टरी में सोमवार सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
सुबह फैक्टरी परिसर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत फैक्टरी मालिक को सूचना दी और डायल 112 पुलिस व अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि फैक्टरी में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी थी जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।
Trending Videos