सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers in the desert region will learn advanced methods of farming and horticulture suitable for low-water conditions.

Bhiwani News: कम पानी में उन्नत खेती और बागवानी के तरीके जानेंगे मरुभूमि के किसान

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers in the desert region will learn advanced methods of farming and horticulture suitable for low-water conditions.
तोशाम के चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए लगाया जा रहा पंडाल।
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम के चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में 31 मार्च और 1 अप्रैल को आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में मरुभूमि के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई की तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। सूक्ष्म सिंचाई एवं कमांड क्षेत्र विकास प्राधिकरण (मिकाडा ) की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। भिवानी जिले के पांच खंडों के साथ-साथ प्रदेश के डेंजर जोन में शामिल खंडों से भी किसान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
Trending Videos

प्रदर्शनी में 100 से अधिक कंपनियों की स्टॉलें लगाई जाएंगी जहां सूक्ष्म सिंचाई से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीक और मशीनों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। मिकाडा की ओर से प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों को कम पानी में बागवानी और उन्नत खेती की ओर उन्मुख करना है। वीरवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनी स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत जलस्तर घटा, सूक्ष्म सिंचाई पर जोर
भिवानी जिले के तोशाम, लोहारू, बहल, कैरू और सिवानी में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। ट्यूबवेल और बोरवेल 250 से 350 फीट की गहराई तक पहुंच चुके हैं, लेकिन पानी की गुणवत्ता खेती योग्य नहीं रह गई है। नमकीन पानी से भूमि की उपजाऊ क्षमता प्रभावित हो रही है, और रोजमर्रा के कार्यों में भी किसान इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस स्थिति को सुधारने और भूमि को दुष्प्रभावों से बचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
:::::::::::::
मिकाडा की तरफ से तोशाम में 31 मार्च से एक अप्रैल तक दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाई जा रही है। कार्यक्रम में करीब दस हजार से अधिक किसानों के पहुंचने का बंदोबस्त किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूची मुख्यालय स्तर पर तैयार हो रही है। सूक्ष्म सिंचाई से जुड़ी प्रदर्शनी में नामी कंपनियों की स्टॉलों पर अत्याधुनिक तकनीक से जुड़ी मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

-मनीष देशवाल, कार्यकारी अभियंता, सूक्ष्म सिंचाई एवं कमांड क्षेत्र विकास प्राधिकरण (मिकाडा )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed