Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Government procurement of mustard began in the mandis of Bhiwani on March 28; mustard is currently being sold at private bids exceeding the MSP.
{"_id":"69c654126d63a136f907abb6","slug":"video-government-procurement-of-mustard-began-in-the-mandis-of-bhiwani-on-march-28-mustard-is-currently-being-sold-at-private-bids-exceeding-the-msp-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 28 मार्च मंडियों में सरसो की सरकारी खरीद शुरू, एमएसपी से अधिक प्राइवेट बोली पर बिक रही सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 28 मार्च मंडियों में सरसो की सरकारी खरीद शुरू, एमएसपी से अधिक प्राइवेट बोली पर बिक रही सरसों
मंडियों में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। वहीं एक अप्रैल से गेहूं की खरीद भी मंडियों में शुरू हो जाएगी। हालांकि इनदिनों सरसों की सरकारी खरीद पर निजी खरीद हावी है, क्योंकि सरकार द्वारा सरसों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये दिया जा रहा है, जबकि मार्केट में किसानों की सरसों के 6500 से 6600 प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे हैं। वही गेहूं का सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये निर्धारित किया है।
भिवानी जिला मुख्यालय की अनाज मंडी के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव देवेंद्र ढूल ने बताया कि शनिवार से शुरू होने वाली सरसों खरीद को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार शैड बनाए गए है, ताकि बारिश जैसी स्थिति होने पर सरसों भीगने से बचाया जा सकें। इसके अलावा तिरपाल की अतिरिक्त व्यवस्था के भी निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि भिवानी अनाज मंडी में 300 क्विंटल के लगभग सरसों की आवक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अकेले भिवानी में सरसों के लिए तीन खरीद केंद्र, एक सब यार्ड तथा अनाज मंडी में सरसों खरीद होगी। उन्होंने बताया कि अबकी बार सरकार के आदेशों पर गेट पास बनने के बाद ही सरसों की ट्रॉली मंडी में प्रवेश कर पाएगी।
इसके लिए किसान की बायोमैट्रिक सत्यापन होगा, जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर अपना रिकॉर्ड दर्ज कराया है, वे किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो को पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके बाद ही गेट पास जारी होगा तथा मंडी में प्रवेश करने पर किसानों की बायोमैट्रिक भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरसों में 8 प्रतिशत तथा गेहूं में 12 प्रतिशत नमी की सीमा तय की गई है। किसान अपनी फसल को सुखाकर लाए, ताकि उन्हें मंडी में उचित दाम मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।