{"_id":"69c648d578e291a4170a2fc3","slug":"former-mp-chaudhary-jangbir-singh-who-fought-against-china-and-pakistan-passes-away-in-bhiwani-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: चीन व पाक से लड़ाई लड़ने वाले पूर्व MP चौधरी जंगबीर सिंह का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: चीन व पाक से लड़ाई लड़ने वाले पूर्व MP चौधरी जंगबीर सिंह का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
जंगबीर सिंह का जन्म तोशाम हलके के खरकड़ी (माखवान) गांव में एक मार्च 1941 को हुआ था। उन्होंने एमए व एलएलबी तक पढ़ाई की और फौज में भर्ती हुए। राज राइफल में रहते उन्होंने 1962 व 1965 की चीन व पाक से लड़ाई में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे।
पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व सांसद चौधरी 85 वर्षीय जंगबीर सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। जगबीर सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो बीते अक्तूबर से लगातार बीमार चल रहे थे। इस दौरान इनके बड़े बेटे कमल प्रधान व छोटे बेटे हरिकेश लगातार उनकी देखभाल में लगे थे।
Trending Videos
जंगबीर सिंह का जन्म तोशाम हलके के खरकड़ी (माखवान) गांव में एक मार्च 1941 को हुआ था। उन्होंने एमए व एलएलबी तक पढ़ाई की और फौज में भर्ती हुए। राज राइफल में रहते उन्होंने 1962 व 1965 की चीन व पाक से लड़ाई में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। इसके बाद वो राजनीति में आए और आपातकाल के दौरान 1975 से 77 तक दो साल हिसार जेल में रहे। चौधरी जंगबीर सिंह के पिता चौधरी रघुबीर सिंह भी फौज में सूबेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिनसे मिली प्रेरणा से जंगबीर सिंह में भी देश सेवा व समाज सेवा का गजब का जज्बा रहा। साथ ही अपने पिता से प्रेरित होकर समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे। जिसके चलते वो हरियाणा विकास पार्टी से साल 1991 से 96 तक भिवानी संसदीय सीट से लोकसभा सांसद भी रहे। कमल प्रधान ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 28 मार्च को सुबह 11 बजे तोशाम जूई रोड स्थित चौधरी रघुबीर सिंह फार्म हाउस पर पेट्रोल पंप के पास किया जाएगा। संवाद