{"_id":"6a383dd02fa5d4e7ae0b48a9","slug":"fire-safety-system-incomplete-awaiting-connection-of-water-tanks-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152889-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फायर सुरक्षा सिस्टम अधूरा, पानी की टंकियां जुड़ने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फायर सुरक्षा सिस्टम अधूरा, पानी की टंकियां जुड़ने का इंतजार
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में रखीं पानी की टंकियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में फायर सुरक्षा सिस्टम का काम अभी अधूरा पड़ा है। फायर सिस्टम के लिए लगाई गई 100 से अधिक पानी की टंकियां अभी तक सिस्टम से नहीं जोड़ी गई हैं। वहीं अस्पताल में अलग से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण भी नहीं हुआ है जिससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में फायर सिस्टम के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पानी की टंकियां लाई गई थीं लेकिन वे अभी भी अस्पताल परिसर में ही रखी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर नियंत्रण प्रणाली में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होगा तो किसी भी आपात स्थिति में आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
अस्पताल परिसर में पानी की कमी का असर दैनिक व्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है। वार्डों में बने शौचालयों में पानी के ड्रम रखे गए हैं ताकि पानी खत्म होने की स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। इसके अलावा डायलिसिस सेंटर में निजी टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जा रही है। गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पिछले माह अस्पताल के एक्सरे केंद्र के पास शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई थी। हालांकि आग पर करीब दस मिनट में ही काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में नागरिक अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि पानी की टंकियां अस्पताल में लाई जा चुकी हैं और अस्पताल में कार्य अभी जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पानी की टंकियां लगी हुई हैं तथा उनके स्थान पर नई टंकियां स्थापित की जानी हैं।