सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused arrested in the case of stone theft and revenue loss from the Khanak hills.

Bhiwani News: खानक पहाड़ से पत्थर चोरी और राजस्व हानि मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in the case of stone theft and revenue loss from the Khanak hills.
विज्ञापन
तोशाम। खानक पहाड़ से पत्थर चोरी, अवैध एंट्री और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में तोशाम पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्लाटून सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी सोनू, मंदीप और चालक बिजेंद्र को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

एचएसआईआईडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जसवीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को एचएसआईआईडीसी खानक माइंस क्षेत्र के खानक पहाड़ से एक स्टोन क्रशर की गाड़ी जिस पर्ची पर पत्थर लेने के लिए पहाड़ के अंदर आई थी वह उनके किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थी। जांच में वह पर्ची किसी दूसरे क्रशर की गाड़ी की पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि खानक माइंस एक सरकारी खदान है जहां पत्थर लेने आने वाली प्रत्येक गाड़ी के प्रवेश और निकास की निर्धारित प्रक्रिया है। गाड़ी सबसे पहले प्रवेश कांटे पर आती है जहां चालक संबंधित क्रशर का टोकन कांटा ऑपरेटर को देता है। उस टोकन के आधार पर भुगतान सीधे सरकारी खजाने में जमा होता है। आरोप है कि संबंधित गाड़ी मालिक ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जिससे सीधे तौर पर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

जसवीर शर्मा ने शिकायत में प्लाटून सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी सोनू और प्रवीन, धनसर कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर संजय, चालक बिजेंद्र तथा एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी अमित की संलिप्तता का आरोप लगाया है।
तोशाम थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हें रविवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से जिला कारागार भेजने के आदेश हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed