{"_id":"6a383fc0399202a9510bd024","slug":"rain-fell-for-the-second-consecutive-day-a-10-to-15-minute-spell-brought-relief-from-the-heat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152879-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दूसरे दिन भी बरसे बादल, 10 से 15 मिनट की बारिश से मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दूसरे दिन भी बरसे बादल, 10 से 15 मिनट की बारिश से मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट पर बारिश में से गुजरते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। लगातार दूसरे दिन रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और 10 से 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में रविवार दोपहर तक तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। प्री-मानसून की दस्तक के साथ हो रही बारिश से किसानों को भी अच्छी फसल पैदावार की उम्मीद बंधी है।
इस समय किसान बाजरा की बिजाई की तैयारी में जुटे हैं वहीं कुछ किसानों ने धान की रोपाई के लिए पौध भी तैयार कर ली है। भिवानी जिले के कुछ क्षेत्र सेमग्रस्त यानी जलभराव वाले हैं जहां किसान धान की रोपाई करते हैं। दूसरी ओर मरुस्थलीय क्षेत्रों के किसान खरीफ सीजन की परंपरागत फसल बाजरा की बिजाई कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 21 जून को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जून को हरियाणा के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
तेज हवा की वजह से गिरा तापमान
तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के चलते पेड़ टूटने और बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। वहीं तेज हवाओं ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई। रविवार देर शाम बारिश के बाद चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही।