{"_id":"6a383f8590d3b026d309b758","slug":"dilapidated-manhole-covers-being-replaced-in-loharu-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152881-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू में बदले जा रहे जर्जर मैनहोल के ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू में बदले जा रहे जर्जर मैनहोल के ढक्कन
विज्ञापन
लोहारू में सीवर लाइन सफाई का काम करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू। मानसून सीजन को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सीवर लाइनों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। शहर में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और अन्य समस्याओं से बचाव के लिए विभाग व्यापक स्तर पर सफाई कार्य करवा रहा है।
साथ ही टूटे और जर्जर सीवर मैनहोल के ढक्कनों को भी बदला जा रहा है ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कपिल ने बताया कि मानसून से पूर्व शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों पर सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।
जहां भी सीवर लाइनों में रुकावट या गाद जमा होने की शिकायत मिल रही है वहां तत्काल सफाई करवाई जा रही है। विभाग के कर्मचारी लगातार फील्ड में रहकर कार्यों को तेजी से पूरा करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर सीवर मेनहोल के ढक्कन टूटे हुए अथवा जर्जर स्थिति में पाए गए हैं जिन्हें नए ढक्कनों से बदला जा रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और बारिश के दौरान सीवर व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित रहेगी।
विज्ञापन
जेई कपिल ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सीवर या जलनिकासी संबंधी समस्या सामने आने पर उसका तुरंत समाधान किया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सीवरेज लाइनों में कचरा, प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें जिससे सीवरेज व्यवस्था प्रभावित न हो और बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। विभाग द्वारा शहर में बेहतर सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।