सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five domestic gas cylinders were seized during raids on shops and eateries.

Bhiwani News: दुकानों-ढाबों पर छापे मार पांच घरेलू गैस सिलिंडर किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five domestic gas cylinders were seized during raids on shops and eateries.
विज्ञापन
भिवानी। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने दुकानों और ढाबों पर छापेमारी कर घरेलू गैस के कॉमर्शियल उपयोग पर कार्रवाई करते हुए पांच सिलिंडर जब्त किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
Trending Videos

सरकार के निर्देशानुसार और डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस के लिए लाइनों में न लगें बल्कि घर बैठे फोन के माध्यम से गैस बुक कर घर पर ही सिलिंडर प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अपार तिवारी ने बताया कि विभाग ने गांव लोहानी, लहलाना, भानगढ़ और लेघा में विभिन्न दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान पांच घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं घरेलू गैस का कॉमर्शियल उपयोग होता दिखाई दे तो इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-242125 पर दें। नागरिक सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक इस नंबर पर गैस आपूर्ति से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के लिए विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी टीमें गठित की हैं। घरेलू गैस की कालाबाजारी और होटल-ढाबों में इसके कॉमर्शियल उपयोग को रोकने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे घरेलू गैस का कॉमर्शियल उपयोग न करें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 27 गैस एजेंसियां और 277 पेट्रोल पंप हैं। विभाग के पास मांग से अधिक गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed