सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the lines of Punjab, the government should assess the crop damage caused by weather in Haryana and provide compensation: Hooda

पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी मौसम से हुए फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजा दे सरकार : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Punjab, the government should assess the crop damage caused by weather in Haryana and provide compensation: Hooda
शहर की जाट धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों पकी हुई फसलों पर मौसम की मार पड़ी है ऐसे में सरकार को नुकसान का आकलन करवाकर किसानों के लिए मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए खराबे का आकलन शुरू कर दिया है इसलिए हरियाणा सरकार को भी उसी तर्ज पर कदम उठाने चाहिए।
Trending Videos

वे भिवानी में पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि वे पूर्व सांसद जंगबीर सिंह की रस्म पगड़ी में शामिल होने आए हैं। उन्होंने बताया कि वे लोकसभा में उनके साथी रहे हैं। जंगबीर सिंह स्पष्टवादी और ईमानदार व्यक्ति थे जिन्होंने जीवनभर समाजसेवा की। उन्होंने फौजी और वकील के रूप में भी सेवाएं दीं और उनका व्यक्तित्व सादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही कार्रवाई के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि अनुशासन समिति ने इस मामले में रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को सौंप दी है। वहीं विधायक रेणु बाला द्वारा उन पर क्रॉस वोटिंग मामले में बचाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि एक झूठ बोलने के बाद 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। उनका इशारा कांग्रेस विधायक की ओर था। हुड्डा ने कहा कि वे मंडियों में फसलों की सही खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की विभिन्न मंडियों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत वे सांपला, नारायणगढ़, कुरुक्षेत्र सहित कई मंडियों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल खरीद के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर लगाने जैसे नए नियम किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने सरकार के एक मंत्री के बयान की भी आलोचना की जिसमें कहा गया था कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। हुड्डा ने कहा कि दाना पकने के बाद बारिश से फसल का फायदा कैसे हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता खराब फसल के समय मदद करने के बजाय किसानों का मजाक उड़ाने का काम कर रहे हैं।
देश में वैश्विक स्तर पर ईंधन की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में संकट पैदा होता है लेकिन सरकार बार-बार बयान देकर ईंधन की कमी न होने की बात कह रही है जबकि जमीनी स्तर पर लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों में विश्वास पैदा करना चाहिए और ईंधन समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed