{"_id":"6a6ba251d914a5f3150cd59d","slug":"kaluwas-sanitation-worker-injured-in-a-tractor-collision-passed-away-after-11-days-bhiwani-news-c-21-hsr1027-920553-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल कालुवास के सफाईकर्मी ने 11 दिन बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल कालुवास के सफाईकर्मी ने 11 दिन बाद तोड़ा दम
Fri, 31 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी/हिसार। ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल भिवानी जिले के गांव कालुवास निवासी सफाईकर्मी की 11 दिन बाद वीरवार को हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। भिवानी के सदर थाना पुलिस ने वीरवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जलकरण ने बताया कि उसके 57 वर्षीय पिता राजपाल ग्रामीण सफाई कर्मचारी थे। 19 जुलाई को राजपाल गांव के गुलाब सिंह और उसके बेटे उदयराज के साथ बाइक पर सिसर खड़वाली जा रहे थे। गांव सांघी के पास खेतों से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजपाल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वीरवार सुबह उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई सुनील ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद