{"_id":"69dfe5df3a6517722f0a8bce","slug":"library-and-technical-workshop-facilities-started-for-the-general-public-in-iti-dc-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-149692-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में आमजन के लिए पुस्तकालय व तकनीकी वर्कशॉप सुविधाएं शुरू : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में आमजन के लिए पुस्तकालय व तकनीकी वर्कशॉप सुविधाएं शुरू : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आमजन के लिए पुस्तकालय और विभिन्न तकनीकी वर्कशॉप सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। अब आम नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि संस्थान परिसर में स्थित पुस्तकालय को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और अन्य पाठकों के लिए खोला गया है। इच्छुक व्यक्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पुस्तकालय का उपयोग कर सकते हैं। संस्थान के लाइब्रेरियन राजेश सिंह ने बताया कि पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध हैं जिससे विद्यार्थियों और आम नागरिकों को अध्ययन में सहायता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए संस्थान में कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, वेल्डिंग और मोटर मैकेनिक जैसी तकनीकी वर्कशॉप भी आम जनता के लिए खोली गई हैं। इन वर्कशॉप का उपयोग करने के लिए समय और स्लॉट पहले से निर्धारित करना होगा जिसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ ले सकता है। पुस्तकालय की सदस्यता शुल्क 100 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
Trending Videos