{"_id":"69d2be552291bf9efc009e2e","slug":"main-accused-in-rammohan-murder-case-arrested-killed-by-attacking-with-a-stick-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-149207-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राममोहन हत्याकांड का मुख्य आरोपी काबू, डंडे से हमला कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राममोहन हत्याकांड का मुख्य आरोपी काबू, डंडे से हमला कर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कोट में राममोहन की हत्या करने वाले आरोपी कश्मीर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी कश्मीर गांव गुलजारपुर, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने साथियों के साथ खेत में काम करने आए हुए थे। शिकायत के अनुसार वीरवार रात करीब 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव सैदीपुर निवासी 30 वर्षीय राममोहन पास में हुक्का भरने गया था जहां उसकी आरोपी कश्मीर के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपी ने राममोहन पर डंडे से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
घटना के बाद घायल राममोहन को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को आरोपी को संजय कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
Trending Videos