{"_id":"69d2bec56b9b640f5b07f3c2","slug":"preparations-to-improve-ranking-in-swachh-survey-ban-imposed-on-dumping-garbage-in-vacant-plots-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-149213-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने की तैयारी खाली प्लाटों में कूड़ा डालने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने की तैयारी खाली प्लाटों में कूड़ा डालने पर लगाई रोक
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा सेक्टर 13 में खाली प्लाट की सफाई करवाने के बाद लगाया गया बोर्ड।
विज्ञापन
भिवानी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में रैंकिंग सुधारने के लिए नगर परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है और शहर के रिहायशी क्षेत्रों में खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा डालने पर रोक लगाते हुए वहां बोर्ड लगाए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य दृश्य स्वच्छता के 1500 अंकों में सुधार करना है क्योंकि खाली प्लॉटों में दूर से ही नजर आने वाली गंदगी रैंकिंग को प्रभावित करती है।
नगर परिषद के अनुसार शहर में कूड़े की उठान और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई जेसीबी मशीन भी खरीदी गई है। वर्तमान में 52 टिप्पर ऑटो, दो जेसीबी मशीन और 13 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा पांच अप्रैल से स्वच्छता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने के लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है जिस पर नगर परिषद सफाई संसाधनों और गारबेज फ्री सिटी के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा अपलोड करेगी। इस डाटा का सर्वे टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
दरअसल, स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के लिए सर्वे टीम के आगमन से पहले नगर परिषद उन सभी बिंदुओं पर काम कर रही है जहां अंक कटने की संभावना रहती है। इसी के तहत रिहायशी क्षेत्रों में खाली पड़े प्लॉटों की सफाई करवाई जा रही है क्योंकि सर्वे के दौरान इन प्लाॅटों में पड़ा कचरा दूर से ही दिखाई देता है और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पिछले सर्वेक्षण में भी खाली प्लाॅटों में मिले कचरे के कारण नगर परिषद को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा था। अब जिन प्लाॅटों की सफाई करवाई गई है वहां स्पष्ट रूप से बोर्ड लगा दिए गए हैं कि कचरा डालना मना है। नगर परिषद ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे इन प्लाॅटों में कचरा न डालें।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए किए गए कार्यों का डाटा होगा अपलोड
शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नगर परिषद से पोर्टल पर सफाई से जुड़े संसाधन व गारबेज फ्री सिटी का ब्योरा अपलोड करवाया जाएगा। जिसमें नगर परिषद की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयार किए गए आधुनिक शौचालय, कचरा प्वाइंट खत्म करने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा सफाई के प्रति जागरूकता गतिविधि, लोगों को जागरूक करने के लिए वॉल पेंटिंग सहित सफाई में लगाए गए वाहनों का डाटा अपलोड करना होगा। जिसका स्वच्छता सर्वे टीम द्वारा सर्वे के समय मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा।
प्लॉटों का निरीक्षण करेंगे नगर परिषद कर्मचारी
शहर के जिन-जिन प्लाॅटों में सफाई करवाकर बोर्ड लगाए गए है। उन सभी प्लाॅटों का नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि कोई व्यक्ति प्लाॅट के अंदर कचरा डालता दिखाई देता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
पिछले साल दृश्य स्वच्छता में शून्य अंक मिले थे
पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग में नगर परिषद को दृश्य स्वच्छता में शून्य अंक मिले थे। ऐसे में इस बार पिछली गलतियों से सबक लेते हुए नगर परिषद द्वारा नए कदम उठाए जा रहे है। ताकि इस बार बेहतर रैंकिंग हासिल की जा सके। वहीं पिछले साल देशभर में भिवानी की स्वच्छता रैंकिंग 258वें व प्रदेशभर में 29वें पायदान पर रही थी।
नगर परिषद की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे है। नगर परिषद द्वारा शहर के खाली प्लाॅटों की सफाई करवाकर जागरूकता के बोर्ड लगाए गए है। साथ ही कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर इनका निरीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही शहरवासियों से भी अपील की जा रही है कि उन प्लाॅटाें में कचरा न डालें जिन्हें नगर परिषद द्वारा साफ करवा दिया गया है। - गुलजार मलिक, डीएमसी, नगर परिषद भिवानी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
श्रेणी के आधार पर अंकों का ब्योरा
श्रेणी अंक
दृश्य स्वच्छता 1500
कचरे का पृथक्करण, संग्रहण और परिवहन 1000
ठोस कचरा प्रबंधन 1500
स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच 1000
प्रयुक्त जल प्रबंधन 1000
डी-स्लजिंग सेवाओं का मशीनीकरण 500
स्वच्छता के लिए जनजागरूकता 1500
इकोसिस्टम सुदृढ़ीकरण और संस्थागत पैरामीटर 1000
स्वच्छता कर्मियों का समग्र कल्याण 500
नागरिक फीडबैक व शिकायत निवारण 1000
गारबेज फ्री सिटी 1000
आडीएफ, ओडीएफ प्लस, वाटर प्लस ग्रेडिंग 1000
Trending Videos