सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farming is not a loss-making business, only the pens of Delhi are dishonest: Rakesh Tikait

खेती घाटे का सौदा नहीं, केवल दिल्ली की कलम बेईमान: राकेश टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farming is not a loss-making business, only the pens of Delhi are dishonest: Rakesh Tikait
पूर्व सांसद जंगबीर के निधन पर शोक व्यक्त करते किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य
विज्ञापन
भिवानी। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि खेती घाटे का सौदा नहीं है, केवल दिल्ली की कलम बेईमान है। किसान अपनी जमीनें न बेचें। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अलग-अलग तरीकों से किसानों की जमीनें छीनने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। टिकैत रविवार को पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Trending Videos

राकेश टिकैत ने हरियाणा में फसल खरीद के नए सरकारी नियमों को घातक बताया और कहा कि मंडी में किराये पर ट्रैक्टर ले जाने वाले को जेल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन जिसके नाम होगी उसी के खाते में पैसा डाला जाएगा जिससे घरों में झगड़े की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आईएमटी की घोषणा किसानों से जमीन छीनने का षड्यंत्र है क्योंकि सरकार जमीन तो लेती है लेकिन न तो उद्योग लगते हैं और न ही रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित जमीन बाद में व्यापारी महंगे दामों पर बेच देते हैं। टिकैत ने किसानों से अपील की कि वे अपनी जमीन न बेचें।
उन्होंने कहा कि किसानों को रसायनिक खेती के बजाय ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए इसके लिए सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्पादन बढ़ाने से कीमतें कम हो जाती हैं। देश में खाद, गैस, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है लेकिन यह व्यापारियों की सरकार है जो ब्लैक मार्केटिंग में विश्वास रखती है। टिकैत ने कहा कि देशभर में बैठकें हो रही हैं और जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed