{"_id":"69d39279e6472d9f640e45d0","slug":"video-loharu-post-office-fraud-case-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू पोस्ट ऑफिस से 8.05 लाख की ठगी, मेहनत मजदूरी कर जोड़ी पूंजी हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू पोस्ट ऑफिस से 8.05 लाख की ठगी, मेहनत मजदूरी कर जोड़ी पूंजी हड़पी
गांव ढाणी रहीमपुर निवासी राकेश के साथ बड़ी आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें उनके पोस्ट ऑफिस खाते से करीब 8 लाख 5 हजार रुपये रहस्यमयी तरीके से निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में लोहारू थाना और पोस्ट ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित राकेश एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने 31 मार्च 2024 को लोहारू पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खुलवाया था और शुरुआत में 1010 रुपये जमा करवाए थे। इसके करीब चार महीने बाद उन्होंने गुजरात के जिला वलसाड में अपना मकान बेचकर प्राप्त 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से इसी खाते में जमा करवाए थे, ताकि अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकें। राकेश के अनुसार, 6 अप्रैल को जब वह पोस्ट ऑफिस में अपनी पासबुक में ब्याज की एंट्री करवाने पहुंचे, तो एंट्री देखकर उनके होश उड़ गए। पासबुक में दर्ज था कि उनके खाते से 3 दिसंबर 2025 को 2 लाख रुपये, 4 दिसंबर 2025 को 4 लाख रुपये और 8 दिसंबर 2025 को 2 लाख 5 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं, जबकि ये सभी निकासी उन्होंने स्वयं नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उनके खाते से कुल 8 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए गए, जिससे उनका पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। राकेश ने भावुक होते हुए कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। गुजरात में अपना मकान बेचकर जो पैसे जोड़े थे, वहीं उसके बच्चों का सहारा थे। अब समझ नहीं आ रहा कि परिवार का गुजारा कैसे होगा। राकेश ने यह भी बताया कि वह करीब पांच साल पहले अपने परिवार सहित गुजरात में रहते थे, लेकिन मकान बेचने के बाद गांव ढाणी रहीमपुर लौट आए और फिलहाल किसी दूसरे के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।