{"_id":"69a9c6b800183c4922087d3c","slug":"manisha-death-case-outline-of-the-justice-march-finalized-foot-procession-will-depart-from-dhani-laxman-tomorrow-bhiwani-news-c-125-1-bwn1010-147643-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला : न्याय यात्रा की रूपरेखा तय, कल ढाणी लक्ष्मण से रवाना होगा पैदल जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला : न्याय यात्रा की रूपरेखा तय, कल ढाणी लक्ष्मण से रवाना होगा पैदल जत्था
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में मनीषा के घर पर पंचायत में मौजूद लोग व कमेटी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
ढिगावामंडी। क्षेत्र के गांव ढाणी लक्ष्मण में वीरवार को मनीषा के पिता संजय के निवास पर स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी जुटे। बैठक में मनीषा मौत मामले में सीबीआई जांच कमेटी द्वारा निर्धारित समयावधि बीतने के बावजूद जांच सार्वजनिक न करने पर आगामी कदमों पर चर्चा की गई। साथ ही न्याय यात्रा की रूपरेखा तय की।
बुढेड़ा कन्नी की सर्व समाज न्याय समिति ने 1 मार्च को फैसला लिया था कि 7 मार्च को न्याय यात्रा पैदल जत्था ढाणी लक्ष्मण से रवाना होगा और 9 मार्च को भिवानी के उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मनीषा मौत मामले की जांच सार्वजनिक करने की मांग करेगा। इस दौरान ज्ञापन सौंपने और आगामी रणनीति तय करने की योजना बनाई गई।
बैठक में न्याय यात्रा के रात्रि ठहराव, भोजन और पानी की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। यात्रा में शामिल होने के लिए कुड़लबास, कुड़ल, पोहकरवास और जूई गांवों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। बैठक में भाकियू के प्रदेश महासचिव धर्मपाल बडाला, भाकियू जिला प्रधान होशियार सिंह, धर्मपाल जताई, मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूगंला, मनीषा के पिता संजय, विजेंद्र सिंह, रणबीर, जयबीर ढाणी लक्ष्मण, महावीर, अनिल झोझू, पूर्व सरपंच शिम्भूराम, सुरेश जोशी, राकेश और जयसिंह सरपंच माैजूद रहे।
Trending Videos