पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha Murder Case: Police stopped her father, Sanjay at Kudalwas

मनीषा मौत मामला: पिता को कुडलवास में पुलिस ने रोका, संजय बोले- अगर मुझे नहीं जाने दिया तो हाईवे पर दूंगा धरना

Mon, 29 Jun 2026 11:43 AM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2026 11:43 AM IST
सार

संजय ने जिला प्रशासन को 29 जून को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम दिया था। इसी को लेकर भारी संख्या में पुलिसबल को कुडलवास में तैनात किया है।

विज्ञापन
Manisha Murder Case: Police stopped her father, Sanjay at Kudalwas
मनीषा के पिता संजय को कुडलवास में पुलिस ने रोका - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय बेटी की मौत को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उनका काफिला गांव कुडलवास के पास ही पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मनीषा के पिता ने कहा कि अगर पुलिस ने यहीं रोका तो दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के बीच में ही धरने पर बैठूंगा। यहां जाम लगने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


संजय ने जिला प्रशासन को 29 जून को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम दिया था। इसी को लेकर भारी संख्या में पुलिसबल को कुडलवास में तैनात किया है। जैसे ही संजय वहां पहुंचा तो उन्हें आगे जाने से पुलिस ने रोक दिया। फिलहाल कुडलवास में पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति तनाव पूर्ण ना बने इसके लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल मनीषा के पिता संजय को आगे जाने नहीं दिया जा रहा है, जबकि संजय की जिद है कि वह हर हाल में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed