{"_id":"6a416e4813807e62320d0868","slug":"deadline-for-admission-to-pg-and-diploma-courses-at-cblu-extended-to-july-9-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-153184-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के दाखिले की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के दाखिले की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी
विज्ञापन
सीबीएलयू का नया परिसर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्रीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 जुलाई कर दी है। ऐसे में किसी कारणवश दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को आवेदन का एक और अवसर मिलेगा। वहीं विश्वविद्यालय यूजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 जून को फिजिकल काउंसिलिंग भी आयोजित करेगा।
डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर और ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में दाखिलों को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम, आधुनिक अधोसंरचना, अनुभवी संकाय और छात्र-केंद्रित सुविधाओं के कारण इस बार प्रवेश के प्रति विद्यार्थियों में विशेष रुचि रही है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रवेश सहायता केंद्रों पर कर्मचारी और स्वयंसेवक आवेदकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई अवधि के भीतर अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लंबित परिणाम विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपडेट करवाना होगा
विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति दी है जिनके अंतिम सेमेस्टर अथवा अंतिम वर्ष का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। हालांकि यह सुविधा इस शर्त के साथ होगी कि संबंधित विद्यार्थी प्रथम काउंसिलिंग से पहले अपना लंबित परिणाम विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपडेट करवाएं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश का अवसर प्रदान करना और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
काउंसिलिंग विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में होगी
विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 जून को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित करेगा। यह काउंसिलिंग विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में होगी। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट एडमिशन ले सकेंगे। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है उन्हें भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
विश्वविद्यालय द्वारा पीजी व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए अंतिम तिथि को 9 जुलाई तक बढ़ाया गया है। ऐसे में अभी तक दाखिलों से वंचित विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है। वहीं यूजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिलों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 30 जून को आयोजित होगी। -प्रो. सुरेंद्र कौशिक, एडमिशन कोऑर्डिनेटर, सीबीएलयू, भिवानी।