पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Civic reception for Labour Welfare Board Chairman Rohtash Jangra; renovation of the Dharamshala announced.

Bhiwani News: श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा का नागरिक अभिनंदन, धर्मशाला के नवीनीकरण की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Civic reception for Labour Welfare Board Chairman Rohtash Jangra; renovation of the Dharamshala announced.
जांगड़ा धर्मशाला में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा को सम्मानित करते सांसद
भिवानी। नया बाजार स्थित जांगड़ा धर्मशाला में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जांगड़ा समाज के लोगों ने उन्हें स्मृति चिह्न और फूल-मालाएं भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने जांगड़ा समाज की धर्मशाला के नवीनीकरण कराने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जांगड़ा समाज के जिला प्रधान राजेश जांगड़ा ने की। रॉयल फर्नीचर नया बाजार के संचालक सतेंद्र भाखड़िया भी उपस्थित रहे। समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ ने श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया तथा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा के साथ श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने बताया कि महिला श्रमिक को बच्चे के जन्म पर 36 हजार रुपये तथा पुरुष श्रमिक के पिता बनने पर 21 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। पहली से 12वीं कक्षा तक अध्ययनरत श्रमिकों के बच्चों को 8 हजार से 20 हजार रुपये तक की सहायता, बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 21 हजार से 51 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि, श्रमिक की बेटी के विवाह पर 51 हजार रुपये तथा पुरुष श्रमिक के स्वयं के विवाह पर 21 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा दुर्घटना की स्थिति में श्रमिकों को डेढ़ लाख से तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप श्रमिकों को कौशल विकास से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जांगड़ा समाज के जिला प्रधान राजेश जांगड़ा, पूर्व प्रधान जगदीश जांगड़ा, पूर्व प्रधान मास्टर ओमप्रकाश जांगड़ा, संजय चेयरमैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed