{"_id":"699b64da4a5609a75d0ebc3f","slug":"materials-will-be-given-to-the-superintendents-of-74-centres-today-board-exams-will-begin-on-25-26-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147199-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आज 74 केंद्रों के अधीक्षकों को दी जाएगी सामग्री, 25-26 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आज 74 केंद्रों के अधीक्षकों को दी जाएगी सामग्री, 25-26 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का मुख्य गेट।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की 25 व 26 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के मद्देनजर सोमवार से जिला मुख्यालय पर 74 परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। यह वितरण सुबह साढ़े दस बजे मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी में किया जाएगा।
जिले में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें केवल बारहवीं कक्षा के 14,250 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा सामग्री लेने के बाद अगले दिन यानी परीक्षा आरंभ होने से एक दिन पहले, संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जिला मुख्यालय पर सामग्री वितरण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को भी बोर्ड मुख्यालय में अवकाश के बावजूद कर्मचारियों को बुलाया गया। परीक्षा सामग्री वितरण के दौरान केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो परीक्षाओं के सुचारु संचालन और नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।
प्रवेश पत्र के क्यूआर कोड से होगी असल परीक्षार्थी की पहचान
बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को जारी किए गए प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड अंकित किया गया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय क्यूआर कोड स्कैन कर असली परीक्षार्थी की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर ही प्रतिदिन परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए हैं। परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रवेश पत्र का लेमिनेशन न कराएं।
बोर्ड की 25 व 26 फरवरी को आरंभ होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर सोमवार से जिला मुख्यालय पर केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। इस दौरान शिक्षा अधिकारियों को भी केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षाएं संचालन को लेकर प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया है। परीक्षा सामग्री लेने के अगले दिन यानी परीक्षा आरंभ होने से एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक रिपोर्ट करेंगे, ताकि परीक्षा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही कराई जा सकें। -डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
Trending Videos