फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mothers of sports talents honored with the 'Veer Mata Jijabai Samman' at CBLU.

Bhiwani News: सीबीएलयू में खेल प्रतिभाओं के साथ माताओं को मिला वीर माता जीजाबाई सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mothers of sports talents honored with the 'Veer Mata Jijabai Samman' at CBLU.
सीबीएलयू में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते उपकुलपति प्रो दी​प्ति धर्माणी व अन्य।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के 13वें स्थापना दिवस पर आयोजित वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम के स्वामी डॉ. सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने की जबकि सीआरएसयू जींद के कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि विश्वविद्यालय खेलों को शिक्षा के साथ जोड़कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दे रहा है। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे माताओं का त्याग, सहयोग और प्रेरणा सबसे बड़ी ताकत होती है। इसी भूमिका को सम्मान देने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रति वर्ष वीर माता जीजाबाई सम्मान प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से खेलो इंडिया, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 40 खिलाड़ियों को 12.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने खेल निदेशक डॉ. सुरेश मलिक सहित स्पोर्ट्स विभाग के सभी सदस्यों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में खेल अधोसंरचना को और मजबूत करेगा। विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध करवाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।
समारोह की संयोजिका डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय, राज्य और अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वहीं खिलाड़ियों की माताओं को शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर वीर माता जीजाबाई सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा सहित विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।



इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान
विश्वविद्यालय की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें कल्पना, राजीव, कार्तिक दलाल, हर्ष, दक्ष, गुड्डी, आशीष, निशा, रुचिका, अंजलि, साक्षी, तमन्ना, कल्पना, स्वीटी, वर्षा, साक्षी, पायल, दीपक, विकास, साहिल, अन्नू, रजनीता, राहुल, अमित कुमार, हर्ष जांगड़ा, जानवी, खुशबू, मुस्कान, वर्षा कुमारी और रितु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed