सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharmbir Singh inaugurated the synthetic track built at a cost of five crore rupees

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर सिंह ने पांच करोड़ रुपये की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक का किया उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
MP Dharmbir Singh inaugurated the synthetic track built at a cost of five crore rupees
​भिवानी के गांव बुशान में स्थित चौ. खेमचंद खेल स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खि
विज्ञापन
तोशाम। गांव बुशान स्थित चौधरी खेमचंद खेल स्टेडियम में रविवार को नरेश स्पोर्ट्स दिल्ली के सहयोग से लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की चहारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

साथ ही स्टेडियम के लिए एक वाटर कूलर और सफाई मशीन उपलब्ध करवाने तथा बुशान गांव की अनुसूचित जाति की ढाणी में भी वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महंत पूर्ण नाथ महाराज का सानिध्य रहा। वहीं पूर्व जिला खेल अधिकारी जयसिंह कालीरामण ने अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Trending Videos

सांसद ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी ने ऑक्सीजन की कमी के दुष्परिणाम देखे हैं। इसलिए मानसून के मौसम में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने पर भी जोर देते हुए कहा कि किसानों को इसके प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि नशे से दूरी ही किसान और जवान को खुशहाल बना सकती है तथा किसानों को जहर मुक्त खेती अपनानी चाहिए।
सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि गांवों को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिल सके। इस दौरान आरके सिंह शिव नरेश स्पोर्ट्स दिल्ली की स्मृति में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच मेहर चंद, शिव प्रकाश, हनुमान भादू, विरेंद्र कुमार, चेतन शर्मा, प्रताप सिंह और राजू खरोलिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed