सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the administration has appointed duty magistrates to close down 11 iglleal educational academies.

Bhiwani News: अब प्रशासन ने 11 अवैध शिक्षा अकादमी को बंद कराने के लिए नियुक्त किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now the administration has appointed duty magistrates to close down 11 iglleal educational academies.
विज्ञापन
भिवानी। जिले में 105 गैर मान्यता और करीब 45 अवैध शिक्षा अकादमी चल रही हैं। शिक्षा विभाग ने सिर्फ 11 अवैध शिक्षा अकादमियों को नोटिस के बाद कोई जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूची जिला प्रशासन को सौंपी है। इसके बाद जिला प्रशासन ने इन अवैध शिक्षा अकादमियों को बंद कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। निजी विद्यालयों ने भी बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष-प्रदर्शन किया था।
Trending Videos

उपायुक्त ने जल सेवाएं मंडल भिवानी के कार्यकारी अभियंता राहुल छिल्लर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला प्रशासन की तरफ से अब अवैध शिक्षा अकादमियों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो चुकी है। वहीं इन शिक्षा अकादमियों में पढ़ाई करने वाले अधिकांश विद्यार्थियों का इनरोलमेंट सरकारी स्कूलों में दर्शाए जाने का अंदेशा भी है क्योंकि प्राइवेट स्कूलों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त होने के बाद इस मामले में बनाई गई कमेटी अब एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में अवैध रूप से सरकार की बिना किसी अनुमति और बिना किसी मान्यता के चल रही अकादमी और प्ले स्कूल पर तालाबंदी करने के लिए उपायुक्त साहिल गुप्ता ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी के साथ शिक्षा के नाम पर चल रही इन दुकानों को बंद करने के लिए संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस मुद्दे को पिछले पांच साल से शिक्षा विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे थे। निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन के आदेश के बावजूद भी ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर लीपापोती होती आ रही है।
-रामअवतार शर्मा, अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा।

शिक्षा विभाग की तरफ से बिना मान्यता चल रही शिक्षा अकादमी की सूची जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। इस संबंध में उपायुक्त की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इस दिशा में आगामी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में ही होगी।
-डॉ निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed