फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NSUI staged a protest raising questions about the HTET exam questions.

Bhiwani News: एनएसयूआई ने एचटेट में प्रश्नों पर सवाल उठा किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
NSUI staged a protest raising questions about the HTET exam questions.
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में गलतियों को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का पुतला फूंका। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंजीत लांगायन ने बोर्ड प्रशासन और राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लांगायन ने कहा कि प्रश्न-पत्र और उत्तर-कुंजी पर आपत्तियों ने परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाया है। एनएसयूआई ने सरकार और शिक्षा बोर्ड से तुरंत हस्तक्षेप कर पारदर्शिता से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने को कहा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गलतियों को तुरंत सुधारने की मांग भी की गई। प्रदर्शन में ऋतिक राणा, संदीप, जतिन, सचिन, इमरान, इरफान खान, कुणाल, साहिल, आर.के और पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed