फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials should distribute notices to voters within a week and reschedule pending cases.

Bhiwani News: एक सप्ताह में मतदाताओं को नोटिस बांटें अधिकारी, लंबित मामलों को करें री-शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Officials should distribute notices to voters within a week and reschedule pending cases.
भिवानी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी प्रकार के नोटिस संबंधित मतदाताओं को एक सप्ताह के अंदर वितरित करवाएं और लंबित नोटिसों को री-शेड्यूल कर उनका निपटारा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश जिले के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों तथा अतिरिक्त व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार एक जुलाई को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने प्राप्त फॉर्म नंबर सात की गहनता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को बीएलओ की बैठक बुलाकर री-शेड्यूल किए गए नोटिसों का भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार निपटारा करवाने तथा बीएलओ को घर-घर जाकर नोटिसों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने-अपने दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नोटिसों के निपटारे के लिए तैयार शेड्यूल की प्रति 12 अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय भिवानी में भेजने को कहा। साथ ही सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के माध्यम से सभी कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कैंप लगाने के निर्देश दिए, ताकि एक जुलाई को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों के वोट बनवाए जा सकें। कैंप का शेड्यूल भी जिला निर्वाचन कार्यालय में भेजना होगा।

उन्होंने फॉर्म नंबर 6, 7 और 8 की बेहतर तरीके से जांच करने तथा विधानसभा क्षेत्रों में गणमान्य एवं प्रमुख व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में मार्क करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed