पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Open counseling for admission on 6 July

Bhiwani News: दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग 6 जुलाई को

Fri, 03 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Open counseling for admission on 6 July
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के मीडिया एवं जनसंचार अध्ययन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमा साह ने बताया कि बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए 6 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें 12वीं पास विद्यार्थी ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर मेरिट के आधार पर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी बेहतर करियर की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। विभाग द्वारा हर वर्ष छात्रों को राष्ट्रीय मीडिया चैनलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।
विज्ञापन

डॉ. उमा साह ने बताया कि विभाग ने दूरदर्शन, आकाशवाणी और अन्य राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के विशेषज्ञों को एक्सटर्नल एक्सपर्ट के रूप में जोड़ा है जो समय-समय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रथम सेमेस्टर में छात्रों को आकाशवाणी का भ्रमण कर स्वर परीक्षण, रेडियो प्रसारण और उसकी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है। आज के समय में मीडिया क्षेत्र में प्रशिक्षित और डिग्रीधारी युवाओं की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा कंटेंट राइटिंग के माध्यम से भी कई विद्यार्थी घर बैठे रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed