Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: 73,091 candidates will take the HTET Level-3 PGT exam at 238 centers across the state.
{"_id":"6a47978973ab9a024007d8be","slug":"video-bhiwani-73091-candidates-will-take-the-htet-level-3-pgt-exam-at-238-centers-across-the-state-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: HTET लेवल-3 PGT की प्रदेशभर में 238 परीक्षा केंद्रों पर 7,3091 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: HTET लेवल-3 PGT की प्रदेशभर में 238 परीक्षा केंद्रों पर 7,3091 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
भिवानी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई- 2025 के अंतर्गत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को प्रदेशभर में 238 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें 73091 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालयों पर प्रश्न पत्र भेजे गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस व बोर्ड के अधिकारियों की अभिरक्षा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि चार जुलाई को प्रदेशभर में संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 की परीक्षा में 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73,091 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा सांयकालीन सत्र 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ स्वयं जायजा लिया तथा उन्होंने प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचें तथा परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।