{"_id":"6a46bfaadb9caba0c90cf67c","slug":"resolve-complaints-on-time-complainants-should-not-have-to-make-repeated-rounds-sdm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153363-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर निपटाएं शिकायत, फरियादियों को नहीं लगाने पड़े चक्कर : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर निपटाएं शिकायत, फरियादियों को नहीं लगाने पड़े चक्कर : एसडीएम
Fri, 03 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम महेश कुमार और सीटीएम अनिल कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। शिविर में नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी कई समस्याएं रखीं। पूर्व पार्षद ईश्वर सिंह मान ने कुंगड़-मुंढाल रोड के निर्माण, तालू-कुंगड़ और मुंढाल-जताई मार्गों की मरम्मत, तालू माइनर की सफाई तथा चौधरी बंसीलाल राजकीय अस्पताल परिसर के शौचालयों की सफाई की मांग की।
सुनील वर्मा नंबरदार ने अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई, मनोज ने सोलर वाटर पंप लगाने, धनपत सिंह ने ग्रीन बेल्ट से गंदगी हटाने, जबकि रमेश ने पेयजल समस्या और बिजली के पोलों से अतिरिक्त तार हटाने की मांग रखी। राजीव कॉलोनी से जल कल्याण सेवा समिति के प्रधान ने कॉलोनी की बिजली आपूर्ति को ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी फीडर से जोड़ने, पेयजल व्यवस्था सुधारने और लटकते तार हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा फसल मुआवजा, दूषित पेयजल, वोल्टेज की समस्या, परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, पुलिस कार्रवाई में लापरवाही और अवैध कब्जा हटवाने जैसे मुद्दे शामिल रहे।