{"_id":"6a46be284d79f1f38908bc06","slug":"woman-attacked-with-an-iron-rod-bhiwani-news-c-125-1-bwn1017-153383-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहे की रॉड से महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहे की रॉड से महिला पर हमला
Fri, 03 Jul 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू। गांव मनफरा (मोहम्मद नगर) में एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लोहारू थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि शिकायत में गांव मनफरा निवासी सुरेश देवी ने बताया कि 30 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे गांव का सोनू उर्फ कालू लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने उनके हाथों, पैरों और मुंह पर कई वार किए।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों ने घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोहारू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) में महिला के शरीर पर छह चोटों का उल्लेख है, जिनमें कुछ के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय मांगी गई है। लोहारू थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सोनू उर्फ कालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।