पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The struggle of farmers steadfast in their hope for water

Bhiwani News: पानी की आस में अडिग किसानों का संघर्ष

Fri, 03 Jul 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The struggle of farmers steadfast in their hope for water
बवानीखेड़ा में सुन्दर नहर में पानी की मांग को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी।  - फोटो : 1
बवानीखेड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सुंदर नहर में पर्याप्त पानी की मांग के लिए जमालपुर में चल रहा धरना वीरवार को छठे दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि पानी के हक के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामफल देशवाल, तहसील सचिव रामोतर भाकर, उपप्रधान वेद प्रकाश खेड़ी और बलियाली ग्रामीण इकाई के प्रधान अनूप शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का भूमिगत जल पूरी तरह खारा है इसलिए किसान और ग्रामीण नहरी पानी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद 42 दिनों में केवल तीन दिन ही नहर में पानी छोड़ा जाता है। इससे न तो खेतों की सिंचाई हो पाती है और न ही गांवों के जलघर भर पाते हैं। परिणामस्वरूप कई गांवों में सप्ताह में केवल एक बार ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। धरने की अध्यक्षता स्कीम यादव, सोनू यादव और महिलाओं की ओर से कमला देवी ने की जबकि संचालन पूर्व सचिव रामकुमार यादव ने किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते नहर में नियमित पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो सरकार को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। धरने को समर्थन देने पहुंचे हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) रामकिशन फौजी ने आंदोलन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उदयवीर, जगवीर अलकपुरा, सुरेश सांगवान, कर्ण सिंह नंबरदार, डॉ. रणधीर और रामप्रताप माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed