पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Fight for justice for Manisha intensifies; father Sanjay gives a blunt reply to the SP

Bhiwani: मनीषा को न्याय दिलाने की लड़ाई तेज, पुलिस अधीक्षक के फोन पर पिता संजय का दो टूक जवाब

Fri, 03 Jul 2026 05:17 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 03 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

29 जून को मनीषा के पिता संजय कुमार उपायुक्त कार्यालय पर अनशन करने जा रहे थे कि गांव से करीब 10 किमी दूर कुडलबास के पास पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया था।

विज्ञापन
Bhiwani Fight for justice for Manisha intensifies; father Sanjay gives a blunt reply to the SP
manisha hatyakaand update - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी जिले के ढाणी लक्ष्मण के बहुचर्चित शिक्षिका मनीषा मौत मामला में न्याय की मांग एक बार फिर मुखर हो गई है। वीरवार शाम भिवानी पुलिस अधीक्षक का फोन मनीषा के पिता संजय कुमार के पास आया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों से बात हो चुकी है और अब लोहारू डीएसपी से मिलकर आगे की योजना तय कर लें।
विज्ञापन


इस पर मनीषा के पिता संजय कुमार ने दो टूक जवाब दिया - जिम्मेदारी पुलिस कप्तान खुद लेकर गए थे, वही योजना तय करें। सीबीआई ने अब तक क्या जांच की है, हमें अवगत करवाया जाए और मनीषा की मौत के खुलासे का निश्चित समय बताया जाए।
विज्ञापन


29 जून को मनीषा के पिता संजय कुमार उपायुक्त कार्यालय पर अनशन करने जा रहे थे कि गांव से करीब 10 किमी दूर कुडलबास के पास पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया था। इसके बाद संजय वहीं अनशन पर बैठ गए थे। 29 जून की देर शाम पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि मामला उच्च अधिकारियों और सरकार के संज्ञान में लाकर सीबीआई अधिकारियों से बैठक करवाई जाएगी। तय हुआ था कि बैठक में परिवार के 2 सदस्य और कनी की कमेटी के 5 सदस्य शामिल होंगे। इसी आश्वासन पर संजय ने अनशन तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 महीने बाद भी रिपोर्ट का इंतजार

मनीषा 11 अगस्त 2025 को लापता हुई थीं और 13 अगस्त को सिंघानी गांव में नहर किनारे उनका शव मिला था। परिवार की मांग पर सरकार ने CBI जांच सौंपी थी। CBI ने 3 महीने में रिपोर्ट देने की बात कही थी, लेकिन 10 महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। इसी से नाराज होकर 7 जून को ढाणी लक्ष्मण में महापंचायत हुई थी, जिसमें 21 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। संजय ने ऐलान किया था कि 28 जून तक रिपोर्ट नहीं आई तो 29 जून से उपायुक्त कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करेंगे। अब पुलिस अधीक्षक ने मनीषा मौत मामले में सीबीआई अधिकारियों से फोन पर बात की जानकारी पिता संजय को दी है। जिसके बाद डीएपी लोहारू के साथ पिता संजय और अन्य पदाधिकारी सीबीआई अधिकारियों से बैठक तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed