{"_id":"69e688bfd0436dd362015ad5","slug":"oppositions-robbery-on-the-rights-of-women-power-renu-dabla-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149981-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति के हक पर विपक्ष का डाका : रेनू डाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति के हक पर विपक्ष का डाका : रेनू डाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत करतीं जिला प्रभारी रेनू डाबला।
विज्ञापन
भिवानी। देश में यदि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन पास होता तो देश की 70 प्रतिशत महिलाओं को उनका प्रतिनिधित्व मिलता तथा वे लोकसभा व राज्यसभा में 33 प्रतिशत की संख्या में देश की नीतियां बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाती। यह बात भारतीय जनता पार्टी की भिवानी जिला प्रभारी रेनू डाबला ने सोमवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक भी मौजूद थे।
पत्रकार वार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए जिला सचिव रेनू डाबला ने कहा कि कांग्रेस व विभिन्न राष्ट्रीय दलों ने ट्रिपल तलाक व सायरा बानो सहित विभिन्न मुद्दों पर समय-समय पर विरोध जताया, जो कांग्रेस व इंडी गठबंधन के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस प्रकार से उत्तर भारत व दक्षिण भारत में सीटों के बढऩे या कम होने के मुद्दे उछाल रहा है, जबकि वर्तमान विधेयक में दक्षिण के राज्यों की सीटों की भागीदारी 23.67 प्रतिशत से बढक़र 23.87 प्रतिशत हो जाती। ऐसे में विपक्ष आमजनता को गलत जानकारी देकर बरगला रहा है।
रेनू डाबला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को नीति निर्धारण में भागीदारी देने वाला एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष की राजनीति के कारण यह पूरा नहीं हो सका। जिला प्रभारी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना परमार, जिला महामंत्री रेखा राघव, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला मीडिया सह प्रभारी नितिन भारद्वाज मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X