सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients suffer amid poor arrangements, even lifts are helpless.

Bhiwani News: बीमार व्यवस्थाओं के बीच मरीज बेहाल, लिफ्टें भी लाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Patients suffer amid poor arrangements, even lifts are helpless.
शहर के मेडिकल कॉलेज में  सीढ़ियां नापते मरीज व तीमारदार।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग की व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। ओपीडी में लिफ्ट सिस्टम बंद हो जाता है, खून जांच किट और दवाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

ओपीडी विभाग में स्थित खून जांच केंद्र पर हर दूसरे दिन जांच किट खत्म हो जाती है जबकि दवा वितरण केंद्र पर भी अधिकांश दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। बिजली सिस्टम प्रभावित होने की स्थिति में लिफ्टों को बंद करना पड़ता है। वहीं ओपीडी में दवा वितरण से लेकर खून जांच केंद्र तक का कार्य प्रशिक्षुओं के भरोसे चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और ईसीजी जांच के लिए महिला तकनीशियन तक की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाददाता ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया तो ओपीडी विभाग की लिफ्ट बंद मिली। परिसर में कई स्थानों पर दिनभर अंधेरा छाया रहा और मरीज मोबाइल की लाइट का सहारा लेते नजर आए। तीमारदार मरीजों को गोद में उठाकर चिकित्सक कक्ष तक ले जाते दिखे। ओपीडी के बाहर एंबुलेंस में बैठा मरीज स्ट्रेचर का इंतजार करता रहा।

खून जांच केंद्र पर नहीं मिली जांच किट
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खून जांच केंद्र पर थायराइड, हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) और हेपेटाइटिस बी सरफेस एंटीजन (एचबीएसएजी) जैसी कई जांचों की किट खत्म थी। स्टाफ ने बताया कि किट नहीं होने के कारण जांच नहीं हो सकती।

ओपीडी विभाग में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की कमी
ओपीडी विभाग में मरीजों के लिए पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हैं। एंबुलेंस से आने वाले मरीजों को समय पर स्ट्रेचर नहीं मिल पाता।

ओपीडी में आ रहे प्रतिदिन दो हजार मरीज
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में नए और रि-विजिट मरीजों को मिलाकर औसतन करीब दो हजार मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इनमें सामान्य रोग, महिला रोग, हड्डी रोग और त्वचा रोग के मरीज अधिक हैं।


दादी को दिखाने के लिए अस्पताल आया था लेकिन लिफ्ट नहीं चल रही थी। इस कारण गोद में उठाकर ही चिकित्सक को दिखाने के लिए ऊपर ले जाना पड़ेगा। -सुनील, तीमारदार।

माता के पैर में दर्द है। हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए अस्पताल आए हैं लेकिन चिकित्सक कक्ष प्रथम तल पर है और लिफ्ट बंद है। ऐसे में वहां तक जाने में परेशानी हो रही है। -कर्मबीर, तीमारदार।


ओपीडी में मरीजों की नियमित जांच जारी है। बिजली सिस्टम प्रभावित होने के कारण लिफ्ट नहीं चली। मरीजों की सुविधा के लिए इन्हें जल्द चालू कर दिया जाएगा। -डॉ. राजेश, प्रभारी मेडिकल कॉलेज ओपीडी विभाग।


खून जांच केंद्र पर कुछ किट पहुंच चुकी हैं। जांच के लिए अन्य सामान भी आना है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed