{"_id":"6a7ccbc32758ddde9e0cbdb0","slug":"piles-of-garbage-accumulate-in-the-city-risk-of-infection-rises-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155413-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर में लगे कूड़े के ढेर, संक्रमण का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर में लगे कूड़े के ढेर, संक्रमण का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
शहर में कृष्णा कॉलोनी मोड़ पर सड़क किनारे पड़ा कूड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रही। सफाई व्यवस्था ठप होने से भिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा में करीब 550 टन कचरा जमा हो गया है। बारिश के बाद उमस के बीच सड़कों और रिहायशी इलाकों में कूड़ा सड़ने से बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
कूड़े के ढेर में लोग गीले-सूखे कचरे के साथ गोबर और बेकार घरेलू सामान भी डाल रहे हैं। इससे राहगीरों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना जारी रखा। नगर परिषद यूनियन नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर चल रही हड़ताल अब 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
सफाई कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर धरना स्थल पर ही तिरंगा फहराएंगे और अपने हकों की आवाज बुलंद करेंगे। दमकल कर्मचारी भी सफाई कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर हैं। इसके चलते दस रोडवेज चालकों को दमकल गाड़ियां चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिवानी में दो होमगार्ड जवान भी तैनात किए गए हैं। सर्कुलर रोड, कृष्णा कॉलोनी मोड़, रेलवे रोड, वैश्य स्कूल के पास, कृष्णा कॉलोनी चौक समेत शहर के बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुहाल है। शहरवासियों ने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
लोहारू। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। नगरपालिका के नियमित कर्मचारियों के साथ ठेका प्रथा के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों के संबंध में आवश्यक परिपत्र जारी कर उन्हें लागू नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता महावीर ने की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं लेकिन सरकार आवश्यक परिपत्र जारी नहीं कर रही। लोहारू इकाई प्रधान अंशु ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं।