{"_id":"69e93201ab993ba9400ec825","slug":"relief-from-queues-ration-distribution-will-pick-up-pace-with-4g-technology-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150069-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कतारों से मिलेगी निजात... 4जी तकनीक के संग रफ्तार पकड़ेगा राशन वितरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कतारों से मिलेगी निजात... 4जी तकनीक के संग रफ्तार पकड़ेगा राशन वितरण कार्य
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में रखी नई 4जी पीओएस मशीनें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। राशन डिपो पर लगने वाली लंबी लाइनों और बायोमेट्रिक मिलान की दिक्कतों से अब राहत मिलेगी क्योंकि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 2जी के स्थान पर 4जी तकनीक की नई पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनें भेजी हैं। इन मशीनों के लागू होने से उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए कतारों में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा वहीं डिपो संचालकों को भी तकनीकी समस्याओं से निजात मिलेगी।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले में राशन वितरण के लिए 460 नई 4जी पीओएस मशीनें भेजी हैं। इससे पहले लगभग नौ साल पहले वर्ष 2017 में विभाग द्वारा पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से डिपो धारकों को 2जी तकनीक आधारित पीओएस मशीनें दी गई थीं और मैनुअल वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया था।
हालांकि, 2जी नेटवर्क की धीमी गति के कारण कई गांवों में बायोमेट्रिक मिलान में दिक्कतें आती थीं। मशीनों के धीमे नेटवर्क और संचालन में कठिनाई के कारण उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल पाता था। इसके चलते डिपो पर लंबी कतारें लगती थीं और उपभोक्ता अक्सर डिपो संचालकों से विवाद करते थे।
नई 4जी मशीनों के आने से इन समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। अब फिंगरप्रिंट के साथ आंखों की पुतली के जरिए भी सत्यापन किया जा सकेगा जिससे प्रक्रिया तेज और सटीक होगी। विभाग द्वारा मशीनों के संचालन के लिए डिपो धारकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण के एक सप्ताह बाद मशीनों का वितरण किया जाएगा।
खाद्य सामग्री का वजन करने के लिए कांटे भी उपलब्ध कराए जाएंगे
जिले में लगभग 453 राशन डिपो संचालित हैं। इन सभी डिपो के लिए विभाग ने 460 नई 4जी पीओएस मशीनें भेजी हैं। नई मशीनों के साथ ही पहली बार डिपो धारकों को खाद्य सामग्री का वजन करने के लिए कांटे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पहले डिपो धारकों को कांटे की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती थी।
सभी डिपो से पुरानी पीओएस मशीनें होंगी वापिस
करीब नौ साल पहले वर्ष 2017 में वितरित की गई 2जी तकनीक की पुरानी पीओएस मशीनों को अब विभाग द्वारा वापस लिया जाएगा। नई मशीनों के वितरण के समय ही डिपो संचालकों से पुरानी मशीनें वापस ली जाएंगी।
जिले में राशन डिपो पर खाद्य सामग्री वितरण के लिए नई 4जी तकनीक की 460 पीओएस मशीनें पहुंची हैं। इन्हें जल्द ही प्रशिक्षण के बाद डिपो धारकों को वितरित किया जाएगा। नई मशीनों के वितरण के दौरान पुरानी 2जी मशीनें वापस ली जाएंगी। इस बार विभाग द्वारा डिपो पर सामग्री तौलने के लिए कांटे भी भेजे गए हैं। -मुकेश कुमार, अतिरिक्त जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X