सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ruckus on Dulhendi... Over 40 people injured in fights at 24 places

Bhiwani News: दुल्हेंडी पर हुड़दंग...24 जगह झगड़ों में 40 से अधिक लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on Dulhendi... Over 40 people injured in fights at 24 places
विज्ञापन
भिवानी। दुल्हेंडी के अवसर पर जिले में आपसी रंजिश और मनमुटाव के कारण 24 जगहों पर झगड़े हुए। इन घटनाओं में लगभग 40 लोग घायल हुए और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

आपात विभाग में विशेष व्यवस्थाओं के बावजूद इतने अधिक घायलों के आने से स्टाफ पर दबाव बढ़ गया। माइनर ओटी में सभी घायलों को एक साथ उपचार देने की सुविधा नहीं बन सकी, इसलिए बाहर तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं, झगड़ों में घायल लोगों की एमएलआर काटने के लिए चिकित्सकों को घंटों अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में जाटूलुहारी, विद्या नगर, कोंट रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, बामला टोल प्लाजा, कोहाड़ और राजीव कॉलोनी के निवासी शामिल हैं। जाटूलुहारी के शराब ठेके पर विशेष रूप से लाठी-डंडों से झगड़ा हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जो जांच में लगी हुई है।
--------------------------------------------------------------------
इमरजेंसी में पहुंचे घायल
बावड़ी गेट की सुमन, विद्या नगर का सोनू और अमन, बासिया भवन के पास से अनिल, जाटूलुहारी से राजेंद्र, फ्रेंडस कॉलोनी से दीपक, कोंट रोड से मीनाक्षी, उसका पति जितेंद्र, बामला टोल से रामनिवास, आदर्श नगर से धीरज, सेवा नगर से संजय, कोहाड़ से सीमा, सोमबीर, दिनोद गेट से हेमंत, राजीव कॉलोनी से हरदेशपाल, विद्या नगर से संजू घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल के आपात विभाग पहुंचे।
---------------------------------------------------------------------
दुल्हेंडी के दिन आपात विभाग में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के साथ प्रत्येक शिफ्ट में तीन चिकित्सकों की तैनाती दी गई थी। पर्याप्त मात्रा में सहायक स्टाफ मुहैया था। घायलों को उपचार देने के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी गई। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद लड़ाई झगड़ों के मामलों में संबंधित पुलिस को समय से सूचित किया गया। - डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed