सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Special trains will run from tomorrow for the convenience of passengers during summer vacation.

Bhiwani News: ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from tomorrow for the convenience of passengers during summer vacation.
​भिवानी का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
भिवानी। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का लोहारू स्टेशन पर भी ठहराव होगा जिससे जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी।
Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 07717 काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को (एक ट्रिप) काकिनाडा टाउन से मंगलवार सुबह 05:40 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर 13:40 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07718 हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को (एक ट्रिप) हिसार से शुक्रवार दोपहर 14:10 बजे रवाना होकर रविवार रात 21:35 बजे काकिनाडा टाउन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगुडेम, एलूरू, विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालगुड़ा, नलगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में दो फर्स्ट एसी सह सेकेंड एसी, तीन सेकेंड एसी, पांच थर्ड एसी, आठ शयनयान, चार साधारण श्रेणी तथा दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed