सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uproar in private hospital after woman dies during tubectomy, family alleges negligence

Bhiwani News: नलबंदी के दौरान महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Uproar in private hospital after woman dies during tubectomy, family alleges negligence
निजी अस्पताल के बाहर मृतक के परिजनों से बातचीत करते पुलिस अ​धिकरी।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार शाम नलबंदी के दौरान 40 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को नकार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

गांव गुजरानी निवासी 40 वर्षीय संतोष को परिजन बुधवार सुबह करीब 10 बजे शहर के महम गेट स्थित सर्कुलर रोड के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। महिला का नलबंदी किया गया लेकिन ऑपरेशन के बाद उसे होश नहीं आया। करीब दो घंटे बाद महिला की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के बेटे हितेष ने बताया कि उसकी माता ऑपरेशन से पहले पूरी तरह स्वस्थ थी। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए उनसे 20 हजार रुपये जमा करवाए गए थे। उसने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल को पैसे दिए जा चुके थे। आरोप है कि ऑपरेशन के करीब आधे घंटे बाद भी उन्हें मां से मिलने नहीं दिया गया। करीब दो घंटे बाद उसकी मौसी को अंदर जाने दिया गया। तब तक मां को होश नहीं आया था। आरोप है कि बाद में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और शव ले जाने का दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos


परिजनों का आरोप, संतोष की सभी जांच रिपोर्ट थी सामान्य
मौके पर मौजूद महिला के जेठ विनोद ने बताया कि ऑपरेशन से पहले संतोष की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य थीं। उसे किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद से ही उसे होश नहीं आया और चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चिकित्सकों के बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संतोष नामक महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। महिला के शव का वीरवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed