फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth murdered after attackers barged into a hospital in Bhiwani's Bawani Khera.

Haryana: हत्या का बदला हत्या से लिया, अस्पताल में घुसकर युवक को उतारा मौत के घाट; दूसरा गंभीर घायल

Mon, 13 Jul 2026 02:47 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

डीएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते बलजीत और मोनू पर ये जानलेवा हमला किया गया है। बलजीत व मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला व एक पुरूष की हत्या की थी।

विज्ञापन
Youth murdered after attackers barged into a hospital in Bhiwani's Bawani Khera.
मृतक बलजीत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी जिले के बवानीखेड़ा कस्बे में रविवार रात हत्या के बदले हत्या का खौफनाक खुनी खेल खेला गया। यहां अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए बलजीत नाम के युवक की चार पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके साथी मोनू को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश का है मामला

इस मामले में डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते बलजीत और मोनू पर ये जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि बलजीत व मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला व एक पुरूष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहें हैं। वो जेल से जमानत पर बाहर आए थे। 
विज्ञापन




अस्पताल में घात लगाए बैठे लोगों ने किया हमला

वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि बलजीत और मोनू अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने आए थे। तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोगों ने उन पर लाठी, डंडो, छुरी व लोहे की रोड़ से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस खुनी वारदात के समय पुलिस व लोग मौके पर मौजूद थे और वो सारी घटना को चुपचाप खडे़ देखते रहे, किसी ने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजीत की मौत, साथी गंभीर घायल

परिजनों ने बताया कि हमले में घायल हुए बलजीत और मोनू को वो खुद भिवानी अस्पताल लेकर आए। राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजीश का है, लेकिन कुछ समय पहले दोनों पक्षों में सहमती भी हो गई थी, इसके बावजूद ये जानलेवा हमला किया गया है। 

वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्यारों की पहचान की जा रही है और जांच पूरी कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed