फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Businessman house robbed in Yamunanagar

Haryana: तीन मिनट में कारोबारी के घर लूट, गार्ड को बंधक बनाकर ले गए नकदी और गहने; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 01 Aug 2026 09:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 01 Aug 2026 09:35 PM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे घर की अंदरूनी व्यवस्था और कीमती सामान रखे जाने के स्थान की जानकारी थी।

विज्ञापन
Businessman house robbed in Yamunanagar
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने महज तीन मिनट के भीतर प्लाईवुड कारोबारी के घर में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। तीन युवक और एक नकाबपोश महिला पहले घर के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हैं, फिर उससे चाबियों का छल्ला छीनकर घर के अंदर दाखिल हो जाते हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी तीन मिनट से भी कम समय में नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर काले रंग की कार में फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव सुघ निवासी रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई वर्षों से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्लाईवुड कारोबारी भुवनेश्वर बंसल के घर पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय कारोबारी अपने परिवार के साथ बिजनेस टूर पर दिल्ली गए हुए थे। शुक्रवार रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक काले रंग की कार घर के बाहर आकर रुकी, जिसमें तीन युवक और एक नकाबपोश महिला सवार थ। रोशन लाल के अनुसार एक युवक पहले उसके पास आया और मकान की चाबी मांगने लगा। जब उसने चाबी अपने पास नहीं होने की बात कही तो दूसरा युवक घर की ओर बढ़ गया। उसे रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे काबू कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों ने उसकी पैंट से चाबियों का छल्ला निकाल लिया। इस दौरान एक युवक चाकू लेकर कमरे के बाहर पहरा देता रहा, जबकि बाकी तीन आरोपी घर के अंदर घुस गए।

महिला ने खोला घर का दरवाजा
सीसीटीवी फुटेज में महिला को मुख्य दरवाजे का ताला खोलते हुए देखा गया है। फुटेज के अनुसार बदमाश बेहद सुनियोजित तरीके से सीधे घर के अंदर पहुंचे और तीन मिनट से भी कम समय में एक बैग लेकर बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि बैग में नकदी और जेवरात थे। हालांकि, चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी कार में सवार होकर फरार हो गए। जाते समय वे सिक्योरिटी गार्ड के कमरे का कुंडा भी खोल गए।

किसी जान पहचान वाले का हाथ होने की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे घर की अंदरूनी व्यवस्था और कीमती सामान रखे जाने के स्थान की जानकारी थी। जिस तेजी से आरोपी घर के भीतर पहुंचे और सीधे बैग लेकर बाहर निकले, उससे पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है। शनिवार देर शाम कारोबारी भुवनेश्वर बंसल के घर लौटने पर पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की और चोरी किए गए सामान की जानकारी जुटाई।  इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed