सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   36,000 students appeared for the Super-100 Level-1 entrance exam; results will be declared by March 15.

Chandigarh-Haryana News: 36 हजार ने दी सुपर-100 लेवल-1 प्रवेश परीक्षा, 15 मार्च तक आएगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की प्रमुख शैक्षणिक पहल हरियाणा सुपर-100 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-1 प्रवेश परीक्षा बुधवार को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेशभर से लगभग 36,076 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा का परिणाम 15 मार्च तक घोषित किया जाएगा।
इस वर्ष सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए एक अतिरिक्त स्तर जोड़ा है। पहले यह परीक्षा लेवल-2 तक आयोजित होती थी जबकि अब लेवल-1 में सफल विद्यार्थी जिलास्तर पर आयोजित होने वाली लेवल-2 परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद लेवल-3 के लिए चयनित विद्यार्थियों को हरियाणा सुपर-100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में विशेष आवासीय शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां उन्हें जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशभर में कुल 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुई। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार का था जिसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का कुल अंकभार 200 अंक निर्धारित था। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली भी लागू रही। प्रश्न मुख्य रूप से गणित विषय से संबंधित थे, जिनकी जानकारी विद्यार्थियों को पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई थी।

हरियाणा सुपर-100 योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से की गई थी। योजना के तहत अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में, 119 से अधिक विद्यार्थी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में तथा लगभग 80 विद्यार्थी एम्स और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed