सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   abhya chautala PC on pension scheme

विधायक-सांसद को कई पेंशन मिल रहीं, बुजुर्गों की कटौती क्यों : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने विधायकों व सांसदों के पेंशन के मुद्दे को उठाते बुजुर्गों की सम्मान पेंशन काटने का आरोप लगाया है। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि एक बार विधायक बनने पर ताउम्र पेंशन व परिवार को सुविधाएं मिलती हैं और जब वही व्यक्ति सांसद व राज्यसभा सदस्य बनता है तो उसे तीनों पेंशन मिलती हैं फिर बुजुर्गों की पेंशन क्यों काटी जा रही है।
Trending Videos


आरोप लगाया कि चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन पर सरकार ने शर्तें लगाकर एक लाख से अधिक बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी जबकि 1 नवंबर से 3200 रुपये पेंशन देने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में विधायक यह मुद्दा उठाएंगे। 20 फरवरी को पंचकूला में हजारों प्रभावित बुजुर्गों के साथ प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। चौटाला ने कहा कि अगर पेंशन नहीं काटी गई तो गांव-गांव सर्टिफिकेट जमा कराने का प्रचार क्यों हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले पेंशन पर शर्तें उसी ने लगाई थीं। उन्होंने बताया कि 1987 में देवीलाल ने 65 वर्ष आयु पर पेंशन शुरू की थी, जबकि 1992 में शर्तें लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed